झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले नक्सली हमला, पुलिस के 4 जवान शहीद, जवानों पर किया गया हमला कायरता है – रघुबर दास

Please Share

झारखंड: विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले ही नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है। 30 नवंबर को राज्य में पहले चरण के लिए मतदान होने हैं। इस मतदान से पहले नक्सलियों ने लातेहर में पुलिस पार्टी पर हमला किया।  जिसमे पुलिस के 4 जवान शहीद हो गए। इस नक्सली हमले में शहीद पुलिसकर्मियों की पहचान सब-इंस्पेक्टर सुकिया उरांव, कांस्टेबल दिनेस कुमार, कांस्टेबल सिकंदर सिंह, वाहन चालक यमुना राम के रूप में हुई है।

राज्य के मुख्यमंत्री ने इसपर दुःख जताते हुए कहा कि लातेहार में वीर जवानों पर किया गया हमला कायरता है। मैं इस नृशंस हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमारे बहादुर सुरक्षाकर्मियों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। पूरा झारखण्ड और देश बहादुर शहीदों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

नक्सलियों ने पुलिस पर यह हमला लातेहार जिले के चंदवा थाना से महज दो किलोमीटर की दूरी पर किया। 30 नवंबर को पहले चरण में लातेहार, गढ़वा, पलामू, गुमला, लोहरदगा और चतरा जिले की 13 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। यह सभी जिले नक्सली प्रभावित इलाके माने जाते हैं। इससे पहले बुधवार को चुनाव निर्वाचन आयोग ने नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए थे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा था कि जिन इलाकों में वोटिंग होनी हैं, वहां के जिलाधिकारी (उपायुक्त) और पुलिस अधीक्षक मतदानकर्मियों को भेजने और लाने के लिए विशेष सावधानी बरतें।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like