जिला अस्पताल में असुविधाओं के चलते यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष

Please Share

पिथौरागढ़: जिला मुख्यालय में शनिवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अस्पताल की लाचार व्यवस्थाओं को लेकर जमकर नारेबाजी कर रोष जताया गया। उनका कहना है कि, सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहा है। जिससे दूर-दराज से आ रहे गरीब लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिये पैसा खर्च कर प्राइवेट अस्पतालों में जाने को मजबूर होना पड़ा रहा है।

वहीं जिला अस्पताल में मरीजों के लिये बेड की भी कोई सुविधा नहीं हैं। जिससे मरीजों को फर्श पर ही सोने को मजबूर होना पड़ रहा है। अस्पताल में असुविधाओं के चलते आज यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष जताया है। उनका कहना है कि, पिथौरागढ़ के जनमानस के साथ इस तरह का खिलवाड़ बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि, अगर जल्द ही अस्पताल में सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया नहीं कराई गई तो वो सभी इसके खिलाफ उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like