2022 चुनाव: भाजपा (BJP) ने की चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति, केन्द्रीय कोयला व खान मंत्री प्रल्हाद जोशी को उत्तराखंड, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मिली उत्तर प्रदेश के ज़िम्मेदारी

Please Share
नई दिल्ली, 2022 चुनाव: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी (BJP) ने चुनाव प्रभारियों को नियुक्त कर दिए हैं। आप को बतादें कि वर्ष 2022 की शुरुआत में उत्तर प्रदेश (UP), पंजाब (Punjab), उत्तराखंड (Uttarakhand), गोवा (Goa) और मणिपुर (Manipur) में विधानसभा चुनाव (Assembly Polls 2022) होने हैं, जिसको देखते हुए आज भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा अगले साल होने वाले चुनावों के लिए प्रभारियों की नियुक्तियां की गई।
भाजपा ने सबसे महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश का जिम्मा केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को दिया है। धर्मेंद्र प्रधान उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी होंगे। वहीँ अनुराग ठाकुर, अर्जुन मेघवाल, सरोज पांडेय, शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु, अन्नपूर्णा देवी व विवेक ठाकुर को सह प्रभारी बनाया गया है। साथ ही भाजपा ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए राज्य में कई संगठन प्रभारी नियुक्त किए हैं। संजय भाटिया को वेस्टर्न यूपी, वाय सत्या ठाकुर को अवध, संजीव चौरसिया को बृज, सुधीर गुप्ता को कानपुर व सुनील ओझा को काशी का संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया है।
वहीँ केन्द्रीय कोयला और खान मंत्री प्रल्हाद जोशी को उत्तराखंड का प्रभारी बनाया गया है। साथ ही बंगाल से सांसद लॉकेट चटर्जी और सरदार आर पी सिंह को सह प्रभारी की ज़िमेदारी दी गयी है। लॉकेट चटर्जी के बहाने उत्तराखंड में बंगाली वोटर्स को मैसेज देने की कोशिश की जा सकती है, वहीँ आरपी सिंह के ज़रिए किसान आंदोलन से नाराज सिख, पंजाबी वोटर्स को रुजने का काम किया जा सकता है। 
केंद्रीय मंत्री जल शक्ति गजेंद्र सिंह शेखावत को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है। साथ ही हरदीप सिंह पुरी, मीनाक्षी लेखी और विनोद चावड़ा को सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। वहीँ केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को मणिपुर का चुनाव प्रभारी बनाया गया है और केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक व असम सरकार के मंत्री अशोक सिंघल को सह प्रभारी।
पूर्व मुख़्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गोवा का चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

2022 चुनाव: भाजपा (BJP) ने की चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति, केन्द्रीय कोयला व खान मंत्री प्रल्हाद जोशी को उत्तराखंड, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मिली उत्तर प्रदेश के ज़िम्मेदारी 2 Hindi News Bharat »

2022 चुनाव: भाजपा (BJP) ने की चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति, केन्द्रीय कोयला व खान मंत्री प्रल्हाद जोशी को उत्तराखंड, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मिली उत्तर प्रदेश के ज़िम्मेदारी 3 Hindi News Bharat »

2022 चुनाव: भाजपा (BJP) ने की चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति, केन्द्रीय कोयला व खान मंत्री प्रल्हाद जोशी को उत्तराखंड, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मिली उत्तर प्रदेश के ज़िम्मेदारी 4 Hindi News Bharat »

2022 चुनाव: भाजपा (BJP) ने की चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति, केन्द्रीय कोयला व खान मंत्री प्रल्हाद जोशी को उत्तराखंड, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मिली उत्तर प्रदेश के ज़िम्मेदारी 5 Hindi News Bharat »

2022 चुनाव: भाजपा (BJP) ने की चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति, केन्द्रीय कोयला व खान मंत्री प्रल्हाद जोशी को उत्तराखंड, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मिली उत्तर प्रदेश के ज़िम्मेदारी 6 Hindi News Bharat »

 

 

2022 चुनाव: भाजपा (BJP) ने की चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति, केन्द्रीय कोयला व खान मंत्री प्रल्हाद जोशी को उत्तराखंड, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मिली उत्तर प्रदेश के ज़िम्मेदारी 7 Hindi News Bharat »

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like