जिन एविएशन कंपनीयों की आत्माएं मर चुकी, उनकी हमे जरुरत नहीं: अजय भट्ट

Please Share

देहरादून: धूमाकोट में हुए बस हादसे के बाद रेस्क्यू के लिए एविएशन कंपनी द्वारा आनाकानी के मामले पर आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट जम कर बरसे। उन्होंने कहा कि, ये एक निंदनीय व्यवहार है। इस तरह का व्यवहार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। साथ ही सरकार द्वारा कंपनी की उड़ानों पर रोक लगाये जाने के निर्णय का समर्थन किया।

उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि, जिन एविएशन कंपनीयों की आत्माएं मर चुकी हैं, उन कंपनीयों की उत्तराखंड को जरुरत नहीं है। संकट के समय में भी जो अपना हिसाब मांगते हैं, उन सभी को प्रदेश में पूरी तरह बैन किया जाना चाहिए। साथ ही कहा कि, इस तरह की सभी कंपनियों को प्रदेश में ब्लैक लिस्ट करने के लिए वे मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे।

बता दें कि, बीते रविवार को धूमाकोट में हुए बस हादसे के बाद तत्कालीन डीआईजी पुष्पक ज्योति और एसडीआरएफ की टीमों को सहस्त्रधारा हेलीपैड से घटनास्थल के लिए रवाना होना था। इसके लिए एविएशन कंपनी हेरिटेज से तीन हेलीकॉप्टर की मांग की गई। लेकिन कंपनी द्वारा पहले पायलट की उपलब्धता ना होने बात कहकर और भुगतान को लेकर हेलीकॉप्टर भेजने में आनाकानी के गई।

हालाँकि बाद में सीधे कंपनी के निवेशकों से दिल्ली में बात करने के पश्चात् हेलीकॉप्टर रवाना हो सके। जिसका  कोई लाभ नहीं हो पाया। बल्कि, इस विवाद के चलते टीमों को मौके से रवाना होने में करीब एक घंटे से ज्यादा का वक्त लग गया। पहले ही देरी के बाद फिर मौसम भी बाधा बना। जिसका नतीजा यह हुआ कि शाम को पांच बजे के करीब टीम मौके पर पहुंच पाई।

इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए कंपनी के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। तत्पश्चात कंपनी को नोटिस देकर इस प्रकार के रवैया पर जवाब माँगा गया है। साथ ही मन जा रहा है कि, कंपनी संतोषजनक जवाब ना दे पाती है तो कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए ब्लैक लिस्टेड तक किया जा सकता है। फिलहाल ताजा कार्यवाही से कंपनी प्रदेश में किसी प्रकार की उड़ान संबंधी गतिविधियां नहीं कर पाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like