जेएनयू में वाम छात्र गठबंधन ने किया सबका सुपड़ा साफ़

Please Share

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ चुनाव में नतीजे घोषित हो गए हैं और लेफ्ट गठबंधन ने क्लीन स्वीप करते हुए चारों पदों पर बड़ी जीत हासिल की है. चारों ही सीटों पर एबीवीपी दूसरे स्थान पर रहा. अध्यक्ष पद की दौड़ में लेफ्ट गठबंधन के उम्मीदवार एन. एस. बालाजी सबसे आगे निकल गए और उन्होंने एबीवीपी के ललित पांडे के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा वोट हासिल किए. पिछले दो सालों से जेएनयूएसयू में सभी चार टॉप पदों पर वामपंथी गठबंधन से जुड़े स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) और डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फ्रंट (डीएसएफ) का कब्जा रहा है.

इससे पहले इलेक्शन कमेटी ने शनिवार सुबह काउंटिंग एरिया में श्जबरन प्रवेशश् और श्बैलेट पेटियों को छीनने के प्रयासोंश् का हवाला देकर वोटों की गिनती रोक दी थी. वोटो की गिनती शुरू होने की जानकारी न मिलने का दावा करते हुए एबीवीपी ने प्रदर्शन किया. आरएसएस के छात्र संगठन एबीवीपी ने चुनाव अधिकारियों पर वामपंथी संगठनों के साथ पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए अदालत जाने की धमकी दी. इसके बाद 12 घंटे तक वोटों की गिनती रोक दी गई थी.

हिमांशु कुलश्रेष्ठ, चेयरपर्सन, इलेक्शन कमेटीकाउंटिंग 14 सितंबर को रात करीब 10 बजे शुरू हुई लेकिन उसे अब रोक दिया गया है क्योंकि एबीवीपी के सदस्य जबरदस्ती काउंटिंग एरिया में घुस आए और उन्होंने बैलेट बॉक्स को छीनने की कोशिश की. अपने प्रेसिडेंट और जॉइंट सेक्रेटरी उम्मीदवारों संग मिलकर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने हिंसा की और यहां तक की हमारी महिला सदस्यों के साथ भी बदसलूकी की. इलेक्शन कमेटी ने एबीवीपी के सदस्यों से माफी की मांग की है क्योंकि म्ब् के कई सदस्य बुरी तरह से घायल हुए हैं. इलेक्शन कमेटी के चेयरपर्सन हिमांशु कुलश्रेष्ठ ने ये आरोप लगाया है कि एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने काउंटिग एरिया में घुसकर चुनाव कमेटी के सदस्यों से झगड़ा किया और बैलेट बॉक्स-पेपर को छीनने की कोशिश की

वाम समर्थित दलों का गठबंधन
वाम समर्थित आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा), स्टूडेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया (एसएफआई), डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (डीएसएफ) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) ने साथ मिलकर संयुक्त वाम गठबंधन बनाया. इस गठबंधन की तरफ से अध्यक्ष पद के लिए स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज के एन. एस. बालाजी उम्मीदवार हैं. डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (डीएसएफ) की सारिका चैधरी उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं. एसएफआई के एजाज अहमद राथेर महासचिव पद और जयदीप संयुक्त सचिव पद के लिए मैदान में हैं.

एनएसयूआई, एबीवीपी, आरएलडी

एनएसयूआई की तरफ से स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज के विकास यादव अध्यक्ष पद पर और एल.के बाबू उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे हैं. जबकि मोहम्मद मोफिजुल आलम को सचिव पद और एन रीना को संयुक्त सचिव पद पर चुनाव लड़ाया जा रहा है. एबीवीपी ने ललित पांडेय को अध्यक्ष पद के लिए, गीताश्री बरूआ को उपाध्यक्ष पद के लिए, गणेश गुर्जर को महासचिव और वी चैबे को संयुक्त सचिव पद के लिए उम्मीदवार बनाया है. इस साल लालू प्रसाद यादव की पार्टी ने भी अध्यक्ष पद के लिए अपने एक उम्मीदवार को उतारा है. जयंत कुमार आरजेडी की ओर से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं.

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like