जो लोग उनका विरोध कर रहे थे वही लोग अब तारीफ कर रहे हैं: नवजोत सिंह सिद्धू

Please Share

नई दिल्ली: पंजाब सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने करतापुर कॉरिडोर पर अपने विरोधियों को घेरा। ये बात अलग है कि उन्होंने जिस शब्दावली का इस्तेमाल किया है वो किसी भी मायने में सभ्य नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जो लोग उनका विरोध कर रहे थे। वही लोग अब श्रेय लेने के लिए कसरत कर रहे हैं। उनको कुछ नहीं मिल रहा, तो कुछ भी ओछे आरोप लगा रहे हैं।

सिद्धू ने कहा कि जब वो पहली बार पाकिस्तान गए और करतारपुर कॉरिडोर का मुद्दा उठाया तो उनका मजाक बनाया गया। लेकिन अब मजाक बनाने वालों ने यू-टर्न लिया है। जो लोग उनके खिलाफ जहर उगलते थे वो थूक कर चाट रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू से जब पूछा गया कि वो कैप्टन अमरिंदर सिंह के मना करने के बाद पाकिस्तान क्यों गए। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ये बात सच है।

लेकिन एक बात और है कि कांग्रेस के कम से कम 20 नेताओं ने उनसे कहा कि उन्हें पाकिस्तान जाना चाहिए। यही नहीं कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने भी कहा कि पाकिस्तान जाना चाहिए। पंजाब के सीएम उनके लिए पितातुल्य हैं, मैंने उन्हें बताया था कि वो पाकिस्तान सरकार से पहले ही वादा कर चुके थे कि वो करतारपुर जाएंगे।

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि वो राहुल गांधी के सिपाही हैं। उनका मानना है कि बुरा दिन जाने वाला है और राहुल गांधी आने वाले हैं। लालकिला पर वो झंडा फहराने वाले हैं, अगर कोई रोक सकता है तो उन्हें रोक ले। सिद्धू ने कहा कि आज देश का मूड बदल रहा है। लोग बीजेपी सरकार से तंग आ चुके हैं और आने वाले समय में जनता एनडीए सरकार को सबक सिखाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like