जेपी नड्डा बने भाजपा के नए अध्यक्ष, निर्विरोध चुने गए

Please Share

नई दिल्ली: जेपी नड्डा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित हो गए हैं। निर्वाचन अधिकारी राधामोहन सिंह ने इसकी घोषणा की। छात्र राजनीति से अपने कर‍ियर की शुरुआत की और एक बड़ी ऊंचाई हासिल की। अपने कुशल नेतृत्‍व और सांगठनिक क्षमता के कारण वह निंरतर ऊच्‍च पदों पर आसीन रहे। यही वजह है कि भाजपा नेतृत्‍व ने एक बार उन पर फ‍िर भेरासा जताते हुए अमित शाह का उत्‍तराधिकारी चुना है। जेपी नड्डा का जन्‍म बिहार प्रांत के पटना में हुआ था, लेकिन राजनीतिक करियर की शुरुआत हिमाचल प्रदेश से हुई थी। नड्डा मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते हैं।  नड्डा का जन्म बिहार की राजधानी पटना में 2 दिसंबर 1960 को हुआ था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like