कड़ाके की ठंड में भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन जारी, किया सचिवालय कूच

Please Share

देहरादून: कड़ाके की ठंड के बीच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना 32वें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात दोहराई है। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध उत्तराखंड आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच किया।

पुलिस ने प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को सचिवालय से कुछ पहले सुभाष रोड पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। कड़ाके की ठंड और बारिश के बीच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। राज्य कर्मचारी घोषित करने और मानदेय बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से आंदोलनरत हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like