खबर का असर: 20 वर्षीय युवती से रेप मामले में हुआ मुकदमा दर्ज

Please Share

देहरादून: 20 साल की लड़की से रेप मामले में हैलो उत्तराखंड न्यूज़ का बड़ा असर हुआ है। मामले में अब एफआईआर दर्ज की गई है। विकासनगर एसएचओ ने जानकारी देते हुए बताया कि, मामले में अब एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जानकारी के मुताबिक, मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले में मुकदमा अपराध संख्या 409/18 376, 506 पंजीकृत किया गया है।

दरअसल, पीड़ित युवती ने आरोप लगाया था कि, पुलिस द्वारा उसकी गुहार को नहीं सुना जा रहा है, और मामले में पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है, जिसे हैलो उत्तराखंड न्यूज़ ने प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद अब पुलिस मामले में संज्ञान लिया है।

मामले के अनुसार, तेलपुर निवासी एक लड़की के साथ तेलपुर के ही एक युवक ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर रेप किया। इतना ही नहीं युवक ने उसकी वीडियो क्लिपिंग भी बना डाली और उसी के आधार पर अब युवती को ब्लैकमेल कर रहा है। साथ ही युवती ने पुलिस पर भी आरोप लगाया था कि, उनके द्वारा मामले में कार्यवाही करने के बजाय उससे जबरन समझौतानामा लिखवाया गया। जिसके बाद हैलो उत्तराखंड न्यूज़ द्वारा डीआईजी अजय रोंतेला को मामले से अवगत कराया गया, उन्होंने मामले की जाँच कराने की बात कही थी।

20 साल की लड़की के साथ रेप, पुलिस ने दर्ज नहीं किया मुकदमा!

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like