खटीमा में विधवा से गैंग रेप

Please Share
खटीमा: उधम सिंह नगर जिले के सीमान्त खटीमा में झनकइया थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय विधवा से गैंग रेप की वारदात सामने आई है। महिला से गैंग रेप की वारदात उस समय घटी, जिस समय वह अपने रिश्तेदार के साथ सुरई रेंज के जंगल क्षेत्र से गुजर रही थी। तभी चार अज्ञात लोगों ने महिला को जंगल मे दबोच लिया। पीड़ित महिला के साथ मौजूद युवक ने महिला को छोड़ मौके से भाग जाने पर अपनी जान बचाई। साथ ही 100 नम्बर पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिस पर झनकइया थाना पुलिस ने घटना स्थल की घेराबंदी कर पीड़ित महिला को रात ढाई बजे काफी खोजबीन के बाद जंगल से बरामद किया।
बीती रात हुई इस वारदात के बाद जहाँ जिले से एडिशनल एसपी देवेंद्र पींचा ने झनकइया थाना क्षेत्र में डेरा डाला हुआ है। वहीँ  खटीमा सीओ व एसओ झनकइया के साथ गैंग रेप की घटना की जांच में जुटे हुए हैं। एडिशनल एसपी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि, बीती शाम महिला के साथ रेप की घटना सामने आई है जिस पर महिला को जंगल से बरामद कर उसका मेडिकल कराया गया है। साथ ही पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही घटना की जांच के आधार पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like