कैलाश मानसरोवर यात्रा पर पड़ी मौसम की मार, पिछले 8 दिनों से यात्रा स्थगित…

Please Share

पिथौरागढ़: कैलाश मानसरोवर यात्रा का आठवां दल पिछले 8 दिनों से मौसम खराबी के चलते हुए पिथौरागढ़ में रूका हुआ है। इस यात्रा दल में देश के 14 राज्यों के 58 यात्री शामिल हैं, जिसमें 14 महिलाओं सहित 44 पुरुष हैं।

यात्रा में शामिल यात्रियों का कहना है कि मौसम की खराबी के कारण इस यात्रा दल को पहले चार दिन अल्मोडा़ में रोका गया और अब पिछले चार दिनों से यात्रा को पिथौरागढ़ में रोका हुआ है। यात्रियों ने सरकार से पैदल यात्रा मार्ग को दुरुस्त कर उनको आगे की यात्रा के लिये भेजने का आवहान किया है। वहीं पिथौरागढ़ प्रशासन मौसम के ठीक होने के बाद ही इश दल को रवाना करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि सभी यात्रियों को हैलीकॉप्टर के माध्यम से अगले पड़ाव के लिए रवाना किया जाएगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like