खतरे में कल्याणी नदी अपने अस्तित्व की आखिरी सांस गिनने को मजबूर

Please Share

रिपोर्ट- राजपाल शर्मा व् अर्जुन कुमार 

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर के मुख्यालय रुद्रपुर के बीचोबीच रुद्रपुर को सुरक्षित रखने बाली कल्याणी नदी आज आपने अस्तित्व की आखिरी सांसे गिन रही है। आज कल्याणी नदी का अस्तित्व खतरे में है और साथ मे रुद्रपुर शहर पर भी खतरा मंडरा रहा है। ये नदी इस कदर पानी के लिए तड़प रही है जैसे बिना पानी के मछली तड़पती है। इस नदी के लिये नगर निगम को कोई भी चिंता नही है। यदि आज ही नदी में बाढ़ आ जाती है तब आधा रुद्रपुर इस नदी में शमा सकता है। यदि समय रहते ध्यान नही दिया गया तब ये तो आने बाला बक्त ही बताएगा ।
गर्मी के कारण कल्याणी नदी में पानी तो कम हुआ है । क्षेत्र के लोगों ने नदी को पाटना भी चालू कर दिया है। नदी को देखकर ऐसा लगता है कि यह नदी नहीं कोई रोड बनने वाला है।

इन तस्वीरों को देखकर आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि नदी का क्या हाल हो चुका है। नदी को इतना पार्ट दिया गया है। कूड़े से अगर इसमें कोई भी जानवर या इंसान आराम से रास्ता समझकर जा सकता है। यह एक जमाना था जब इस नदी का पानी किसान अपने खेतों में    इस्तमाल किया करते थे। साथ ही जानवर भी इस नदी का पानी पिया करते थे। लोग भी इस नदी में गर्मियों के दिनों में नहाकर आनंद लिया करते थे। लेकिन अब यह नदी चीख चीख कर कह रही है। कि कब होगा कल्याणी नदी का कल्याण अगर बात की जाए स्वच्छ भारत की तो रुद्रपुर तो धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहा है। लेकिन रुद्रपुर कल्याणी नदी को नदी नहीं कूड़ेदान समझ रहे हैं। आज से कई साल पहले सूत्रों से खबर मिली थी कि नदी को साफ किया जाएगा नदी का पानी पहले की तरह साफ होगा। नदी में कूड़ा फेंकने वाले पर जुर्माना भी होगा, लेकिन यह बात सिर्फ हवा बनकर रह गई। वैसे तो उधम सिंह नगर में स्वच्छ भारत अभियान कई सोसायटी और कई अखबारों के मालिक चलाते रहते हैं। लेकिन नदी की सुध लेने वाला कोई नहीं है
अब देखने वाली बात यह होगी की क्या सरकार इस नदी की तरफ ध्यान देती है, या नहीं कब तक होगा कल्याणी नदी का कल्याण कब सुधरेगी कल्याणी नदी की तस्वीर क्या कल्याणी नदी फिर से कह सकेगी मैं हूं कल्याणी नदी। कल्याणी नदी की इन तस्वीरों को देखकर आप हैरत में पड़ सकते हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like