कमांद में बेलगांव के पास खाई में गिरी मैक्स, चार की मौत

Please Share
टिहरी: चम्बा-कंडीसौड़ मार्ग पर कमांद से चम्बा की ओर आ रही एक मैक्स रत्नौंगाड़ से कुछ आगे बैलधार में खाई में गिर गई है। वाहन में 12 लोग सवार बताए जा रहे हैं। इसमें दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।  पुलिस और प्रशासन की टीम मौक के लिए रवाना हो गई है। स्थानीय लोग खाई में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुटे हैं। हालांकि अब तक पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है कि कितने लोगों की मौत हुई है और कितने लोग घायल हैं।
बताया जा रहा है कि कमांद गांव के लोग रोजाना के काम से चंबा आ रहे थे। इस बीच बैलगांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई गिर गया। दो लोगों की मौके पर ही मौत बताई जा रही है। अब तक स्थिति का सही पता नहीं चल पाया है। जिस तरह से वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। उससे कुछ और लोगों के मौत की आशंका जताई जा रही है। सात घायलों को 108 की मदद से चम्बा और तीन लोगों को कमांद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस राहत-बचाव कार्य में जुटी है।
मृतकों की पहचान  राम सिह राणा पुत्र कमल सिह निवासी ग्राम नागराजधार भैली चिन्याली सौड उत्तकाशी उम्र-53 (ड्राईवर) और लीला देवी पत्नी विरेन्द्र सिह निवासी ग्राम चिन्याली सौड, उत्तकाशी – उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं घायलों में कुण्संध्या पुत्री भुपेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम जोगथ चिन्यालीसौड, उम्र-20 वर्ष, सन्तेश्वरी पत्नी राम बिहार निवासी जोगथ चिन्यालीसौड उम्र-75 वर्ष, सुलोचना पत्नी विनोद सकलानी निवासी ग्राम भैस कोटी पो0ओ0 कमान्द , प्रहलाद पुत्र विनोद निवासी ग्राम भैस कोटी पो0ओ0 कमान्द टि0ग0- उम्र- 06 वर्ष, अंजली मेहर पत्नी प्यार सिह निवासी ग्राम कमान्द थाना चम्बा टि0ग0 उम्र-24 वर्ष, विजन्द्र निवासी जगदीशपुर हरिद्वार उम्र-40 वर्ष,  सतीश पुत्र राजकुमार निवासी बख्तारपुर मुज्जफरनगर उम्र-35 वर्ष, शीला देवी पत्नी कृष्ण चन्द्र रमोला निवासी चिन्यालीसौड उत्तकाशी उम्र-38 वर्ष, अनिता पडियार पत्नी केदार सिह पडियार निवासी चिन्यालीसौड उत्तराशी उम्र-24 वर्ष, तुलसी पत्नी मदन लाल निवासी भैस कोटी पो0ओ0 कमान्द टि0ग0 उम्र-36 वर्ष के रूप में हुई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like