कानून मंत्री को शशि थरूर का नोटिस, माफी मांगो, वरना मुकदमा

Please Share

नई दिल्ली: विपक्ष पर हमलावर रहने वाले केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद इस बार अपने बयान के लिए बैकफुट पर आ गये हैं। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को कानूनी नोटिस भेजकर उन्हें हत्यारोपी बताने के लिए बिना शर्त माफी मांगने को कहा है। शशि थरूर की ओर से लॉ फर्म सूरज कृष्णा एंड एसोसिएट्स की ओर से भेजे गए कानूनी नोटिस में लिखा है कि आपको मालूम है कि शशि थरूर की दिवंगत पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के सिलसिले में उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे में अभियोजन पक्ष की ओर से उनके खिलाफ हत्या का अपराध करने का आरोप नहीं है और निचली अदालत ने उनके खिलाफ कोई आरोप दर्ज नहीं किया है।

नोटिस में कहा गया है कि शशि थरूर के खिलाफ पुलिस के आरोप पत्र में भी हत्या का कोई आरोप दर्ज नहीं किया गया है। नोटिस में लिखा है- आपका यह बयान कि शशि थरूर हत्या के गंभीर आरोप में आरोपित हैं, से आपकी कुछ परोक्ष मंशा जाहिर होती है। नोटिस में कहा गया है कि उपर्युक्त परिस्थितियों से जाहिर है कि आपने मानहानि का अपराध किया है, जिसके लिए आपके ऊपर अदालत में मुकदमा चलाया जा सकता है। नोटिस में प्रसाद के इस बयान वाली वीडियो क्लिप सोशल मीडिया से हटाने की मांग की गई। रविशंकर प्रसाद के बयान के बाद शशि थरूर ने पूछा कि आखिर आप किस मर्डर की बात कर रहे हैं, क्या आप किसी और मर्डर थ्योरी की प्लानिंग कर रहे हैं मिस्टर लॉ मिनिस्टर।

शशि थरूर पर ऐसा असत्य, मिथ्या व निराधार आरोप लगाने के लिए एतद द्वारा आपसे नोटिस मिलने के 48 घंटे के भीतर बिना शर्त व लिखित माफी मांगने को कहा जाता है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि अगर वह माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like