निकाय चुनाव: काशीपुर में लापरवाही के चलते नपे अधिकारी, 19 नवंबर को होगा पुनः मतदान

Please Share
उधमसिंह नगर: काशीपुर में वार्ड नंबर 31 में मतदान केंद्र संख्या 106, 107, 108, पर पार्षद पद हेतु 19 नवंबर  को  पुनर्मतदान होगा। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। वही लापरवाही बरतने वाले आरओ गोपाल सिंह धामी मुख्य पशु अधिकारी को हटा कर रामेश्वर सिंह मुख्य उद्यान अधिकारी को नियुक्त किया गया है।
वहीँ अभय कुमार मुख्य कृषि अधिकारी अतिरिक्त आरओ के रूप में तैनात रहेंगे। आज सुबह काशीपुर के मतदान केंद्र 31 में मतदान पत्र में निर्दलीय प्रत्याशी के चुनाव चिन्ह में अदला-बदली हो गयी थी। जिसको लेकर आम लोगों ने हंगामा काटा था। इस बात की जानकारी होने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी नीरज खैरवाल ने पार्षद पद पर मतदान रुकवा दिया था और मेयर पद पर मतदान चलता रहा, जिसके चलते जिलाधिकारी खैरवाल ने पुनर्मतदान के आदेश दिए हैं। वहीँ उन्होंने आरओ को भी हटा दिया है।
निकाय चुनाव: काशीपुर में लापरवाही के चलते नपे अधिकारी, 19 नवंबर को होगा पुनः मतदान 2 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like