कश्मीर में हिज्बुल के दो आतंकी ढेर, सेना पर हमले के थे आरोपी

Please Share

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों ने हिज्बुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकियों को मार गिराया। न्यूज एजेंसी के अनुसार मुठभेड़ सोमवार देर शाम हुई।  मारे गए आतंकियों में से एक की पहचान इरफान नैरा और इरफान राथर के रूप में हुई है। नैरा रियाज नायकू का सहयोगी थी। वह 2016 से कश्मीर में सक्रिय था। सेना ने उसे ‘ए’ श्रेणी का आतंकी घोषित किया था। दूसरा आतंकी राथर 2017 से आतंकी गतिविधियों में संलिप्त था।

मारे गए दोनों आतंकी पहले भी सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के गश्ती दलों पर हमला करने में संलिप्त रहे हैं। आतंकियों ने गश्ती पर निकली सेना की टुकरी पर अचानक हमला बोल दिया। इसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई की।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like