VIRAL VIDEO: कश्मीर पर बोलते ही कुर्सी से गिरे पाकिस्तानी विश्लेषक, लोग बोले- कुर्सी संभल नहीं रही, कश्मीर मांग रहे

Please Share

इस्लामाबाद: जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान में कश्मीर मुद्दा काफी गर्माया हुआ है। पाकिस्तान के पीएम इमरान खान हो या उनके मंत्री या उनका न्यूज चैनल। पाकिस्तानी न्यूज चैनल में कश्मीर पर लगातार बहस हो रही है। इसी दौरान गुरुवार को लाइव के दौरान ही एक विश्लेषक कुर्सी से गिर पड़े। जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग पाकिस्तान का लगातार मजाक बना रहे हैं। इससे पहले कश्मीर पर बोलते हुए एक पाकिस्तानी नेता को माइक से जोरदार करेंट लगने का वीडियो भी वायरल हुआ था।

वहीँ इसे लेकर लोग जमकर वीडियो का मजाक उडा रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि पाकिस्तान में कुछ भी हो सकता है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि पैरों तले जमीन खिसक गई। एक अन्य यूजर ने लिखा चाइनीज चेयर होगा, चला तो चांद तक नहीं तो शाम तक। एक यूजर ने लिखा पाकिस्तान से कुर्सी तो संभाली नहीं जाती, कश्मीर संभालने की बात कर रहा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like