कश्मीरियों पर हमले करना सिरफिरे लोगों का काम: पीएम मोदी

Please Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलवामा घटना के बाद कश्मीरियों पर हमले को सिरफिरे लोगों का काम बताया। उसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार से कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। मोदी ने यह बात शुक्रवार को कानपुर में कहीं। उन्होंने कहा, ‘देश में एकता का वातावरण बनाए रखना बहुत अहम है। लखनऊ में कुछ सिरफिरे लोगों ने गमारे कश्मीरी भाईयों के साथ जो हरकतें की थी, उस पर उत्तर प्रदेश की सरकार ने तुरंत कार्रवाई की।’

गौरतलब है कि लखनऊ के डालीगंज इलाके में सूखे मेवे बेच रहे दो कश्मीरी युवकों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक बुधवार (6 मार्च) शाम डालीगंज पुल पर फुटपाथ पर कश्मीरी युवक ड्राई फ्रूट बेच रहे थे तभी कुछ लोगों ने उन्हें पत्थरबाज बताते हुये उनकी पिटाई कर दी थी।

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like