राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कई शख्सियतों को पद्म पुरस्कार से किया सम्मानित

Please Share

दिल्ली: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने अभिनेता मोहनलाल को पद्म भूषण से सम्मानित किया

दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर को पद्मभूषण से मरणोपरांत सम्मानित किया गया

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को नई दिल्ली में दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर को पद्मभूषण से मरणोपरांत सम्मानित किया। उनकी पत्नी भारती नैयर ने पुरस्कार ग्रहण किया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सरदार सुखदेव सिंह ढींढसा और हुक्मदेव नारायण यादव को पद्मभूषण से सम्मानित किया

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को नई दिल्ली में सरदार सुखदेव सिंह ढींढसा और हुक्मदेव नारायण यादव को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मभूषण से सम्मानित किया।

गायक-संगीतकार शंकर महादेवन, पहलवान बजरंग पूनिया और परकशनिस्ट आनंदन शिवमणि पद्मश्री से किया गया सम्मानित

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को नई दिल्ली में गायक-संगीतकार शंकर महादेवन, पहलवान बजरंग पूनिया और परकशनिस्ट आनंदन शिवमणि को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया।

पूर्व विदेश सचिव सुब्रह्मण्यम जयशंकर, टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल और शतरंज ग्रैंडमास्टर हरिका द्रोणावल्ली पद्मश्री से सम्मानित

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को नई दिल्ली में पूर्व विदेश सचिव सुब्रह्मण्यम जयशंकर, टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल और शतरंज ग्रैंडमास्टर हरिका द्रोणावल्ली को पद्मश्री से सम्मानित किया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अभिनेता-निर्देशक प्रभुदेवा को पद्मश्री से किया सम्मानित

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को नई दिल्ली में अभिनेता-निर्देशक प्रभुदेवा को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like