केदारनाथ: पुलिस पर तीर्थयात्रियों से मारपीट का आरोप, महिलाओं और बच्चों से मारपीट का वीडियो वायरल

Please Share

रुद्रप्रयाग: सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा रखने वाली मित्र पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। केदारनाथ में तीर्थ यात्रियों के साथ मित्र पुलिस द्वारा अभद्रता के साथ ही मारपीट की गई, साथ ही महिलाओं, बच्चों को भी  घसीटा है, जो बेहद निंदनीय है।

दरअसल, केदारनाथ से एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक युवक और महिला केदारनाथ पुलिस पर गम्भीर आरोप लगा रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि केदारनाथ मंदिर के अंदर दर्शन करने से पहले पुलिस द्वारा लाइन में लगे बच्चों और महिलाओं के साथ मारपीट करने के साथ ही भारी अभद्रता की गई है। वीडियो में महिला तीर्थयात्री और बच्चे रोते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के इस व्यवहार से स्थानीय लोग भी आक्रोशित हैं।

उधर मामले में पुलिस का कहना है कि इन दिनों गर्भगृह में दर्शन पर प्रतिबंध लगाया गया है, इन यात्रियों द्वारा गर्भगृह में जाने की जिद्द की जा रही थी और पुलिस के साथ बतमीजी भी की गई, जिस पर पुलिस द्वारा इन्हे बाहर निकाला गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like