केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन के घर सीबीआई का छापा

Please Share

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में केजरीवाल सरकार एक बार फिर मुश्किलों में घिरती दिख रही है। सीबीआई ने आप सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन के आवास पर रेड डाली है। जैन पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) क्रेटिव टीम की भर्ती में कथित उल्लंघन का आरोप है। सीबीआई की इस रेड पर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि रेड में कुछ मिलना नहीं है, ये ध्यान भटकाने के लिए है।

सीबीआई ने मंत्री सत्येंद्र जैन, तत्कालीन इंजीनियर-इन-चीफ, पीडब्ल्यूडी एके श्रीवास्तव और अन्य लोगों के खिलाफ रचनात्मक टीमों की भर्ती में अनियमितताओं के आरोपों की जांच करने के लिए मामला दर्ज किया है। इस रेड पर सत्येंद्र जैने ने कहा, पीडब्ल्यूडी ने रचनात्मक टीम की भर्ती पर सीबीआई ने मेरे घर पर छापा मारा है। पेशेवरों को विभिन्न परियोजनाओं के लिए किराए पर लिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सभी को सीबीआई के दबाव के कारणर छोड़ने के लिए मजबूर किया गया।

रेड पर मनीष सिसोदिया ने कहा, सरकार सरकारी अस्पतालों को ठीक कर रही है। प्राइवेट अस्पतालों की लूट पर रोक लगा रही है। अखबारों में खबर छपती है। इन्हें दर्द होता है। सीबीआई को भेज दिया जाता है। सीबीआई रेड में कुछ मिलना नहीं है। वहां हो सकता है सत्येंद्र जैन की खोई हुई 2 शर्ट ही सोफे में मिल जाएं। यह पूरे देश का दिल्ली से ध्यान भटकाने के लिए ये किया जा रहा है। हमें तो अब आदत पड़ गई है। 2 दिन पहले ही सीबीआई ने सत्येंद्र जैन के लिए एक मामला बंद किया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like