विधायक ठुकराल के खिलाफ शिकायत दर्ज

Please Share

रामनगर: विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ रामनगर कोतवाली में शिकायत दर्ज की गई है। गर्जिया मन्दिर में एक युवक की पिटाई के मामले में 26 मई को रुद्रपुर से भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल रामनगर आये थे। उन्होंने युवक की पिटाई करने वाले युवकों का समर्थन करते हुए दो समुदायों के बीच नफरत फैलाने वाले बयान दिए थे।

स्थानीय निवासी मुनीष कुमार ने विधायक ठुकराल के खिलाफ लोगों के बीच टकराव पैदा करने के आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने कहा कि विधायक ठुकराल ने दो समुदायों के बीच दुश्मनी पैदा कर क्षेत्र का माहौल खराब करने की कोशिश की है। कहा कि रामनगर आपसी भाईचारे और एकता की मिसाल है। यहां सभी धर्मों के लोग अमन-चैन पसंद हं,ै लेकिन विधायक ठुकराल रुद्रपुर से आकर यहां तनाव पैदा करना चाहते हैं। उनकी शिकायत का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like