सुनीता केजरीवाल का जन्मदिन आज, क्या पत्नी को देंगे ‘जीत का तोहफा’

Please Share

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे अगले कुछ ही घंटों में घोषित कर दिए जाएंगे। वोटों की गिनती जारी है।  सभी 70 विधानसभा सीटों के रुझान आ चुके हैं. शुरूआती रुझानों के अनुसार, आम आदमी पार्टी  एक बार फिर दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है।  AAP करीब 50 और भारतीय जनता पार्टी (BJP) करीब 20 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस उम्मीदवार सभी सीटों पर पीछे चल रहे हैं।  जीत की ओर बढ़ते कदमों से AAP कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं।  पार्टी दफ्तर में जश्न का माहौल है।  AAP के मुख्यालय में पार्टी का कैंपेन सॉन्ग ‘लगे रहो केजरीवाल’ बजाया जा रहा है।  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के संबोधन के लिए मंच तैयार किया जा रहा है. चुनावी नतीजों से इतर आज  का दिन केजरीवाल के लिए बेहद खास है। दरअसल आज उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल  का जन्मदिन है और मुख्यमंत्री अपनी पत्नी को जीत का तोहफा देने जा रहे हैं।  आम आदमी पार्टी की संभावित जीत पर सुनीता केजरीवाल के जन्मदिन का जश्न दोगुना हो गया है। अरविंद केजरीवाल के घर पर AAP कार्यकर्ता पहुंचने लगे हैं।  वह मुख्यमंत्री को जीत की और उनकी पत्नी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।  बताया जा रहा है कि अब से कुछ देर बाद केजरीवाल पार्टी दफ्तर जाएंगे और कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए संबोधित करेंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like