केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने राहुल गांधी को नाली का कीड़ा जैसा बताया

Please Share

पटना: चुनाव नजदीक आते ही नेताओं के एक-दूसरे पर हमले बढ़ने लगे हैं। इन जुबानी हमलों में नेताओं की जुबान भी अक्सर फिसल जाती है। कुछ ऐसा ही केंद्रीय मंत्री अश्वनी चैबे के साथ हुआ है। चैबे ने राहुल गांधी को नाली के कीड़े जैसे बता दिया। जिस वक्त चैबे इस बात को कहर रहे थे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर रहे थे। कुछ ऐसा ही बयान कांग्रेस नेता मणिशंकर अययर ने भी दिया था। तब कांग्रेस ने उनको पार्टी से निकाल दिया था। अब देखना होगा कि भाजपा क्या कदम उठाती है।
केंद्रीय मंत्री और बिहार के बक्सर से सांसद अश्विनी कुमार चैबे सासाराम में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की तारीफ करते-करते राहुल गांधी को नाली का कीड़ा बता दिया. अश्विनी चैबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आकाश की तरह हैं और राहुल गांधी नाली का कीड़ा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गगन के जैसा और जो आज का कांग्रेस का अध्यक्ष है, उनका आकार कैसा, नाली के कीड़े जैसा.
अश्विनी कुमार चैबे ने कहा कि राहुल गांधी एक तरह से पागलपन के रोग शिकार हैं. इस बीमारी में रोगी दूसरों को पागल कहता रहता है. राहुल अपने आपको महान, बौद्धिक और परफेक्ट बताते हैं. उन्होंने कहा कि मोदी जी राफेल सौदे पर झूठ बोल रहे हैं. मैं उनसे काफी आहत हूं. ऐसा वही व्यक्ति कह सकता है जो बीमारी से पीड़ित है. मुझे लगता है कि उन्हें मेंटल अस्पताल में भर्ती करना चाहिए.

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like