कीनिया जा रहा इथियोपिया का विमान क्रैश, करीब 150 लोग थे सवार

Please Share

कीनिया जा रहा इथियोपिया का विमान क्रैश हो गया है। इथियोपियन एयरलाइन के इस बोइंग 737 पैसेंजर जेट में 149 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य सवार थे।

इथियोपियन एयरलाइन ने अपने विमान के क्रैश होने की पुष्टि की है। ये विमान अदीस अबाबा से नैरोबी की उड़ान भर रहा था। विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि ये हादसा सुबह 8.44 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुआ। एयरलाइन ने अभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की हालत के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

हादसे पर इथियोपिया के प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके शोक जताया है।

ये एयरलाइन अफ़्रीका के कई देशों के लिए उड़ाने भरती है और अफ़्रीका महाद्वीप में काफ़ी चर्चित है। अफ़्रीका में अधिकतर एयरलाइनें अपने देश और अफ़्रीका के बाहर के देशों के लिए ही उड़ाने भरती हैं।

इथियोपियन एयरलाइन का जो बोइंग 737 विमान हादसे का शिकार हुआ है वो बिलकुल नया था। ये विमान एयरलाइन को चार महीने पहले ही मिला था। विमानन विशेषज्ञ एलेक्स माकेराश के मुताबिक विमान उड़ाने भरने के छह मिनट बाद ही रडार से लापता हो गया था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like