केरल में रेड अलर्ट खत्म, राहत कार्य में आई तेजी

Please Share

कोच्चि: केरल में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। यहां बाढ़ की चपेट में आने से मौत की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। वहीं अब बाढ़ प्रभावित राज्य को सहायता प्रदान करने के लिए भारतीय नौसेना ने बचाव कार्य तेज कर दिया है। भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस की तरफ से बाढञ पीड़ितों की मदद के लिए राशन और पेयजल पहुंचाया जा रहा है। वहीं दक्षिणी नौसेना कमान के वायु प्रयास को बढ़ाने के लिए जहाज द्वारा एक चेतक हेलीकॉप्टर को भी लाया गया है। इसके साथ ही एक दूसरा जहाज, आईएनएस मुंबई भी राहत सामग्री के साथ तैयार किया जा रहा है जो 20 अगस्त की सुबह तक कोच्चि के लिए प्रस्थान करेगा।

केरल में रेड अलर्ट खत्म, राहत कार्य में आई तेजी 2 Hindi News Bharat »

शुक्रवार और शनिवार को बारिश में कमी के बाद अब सरकार ने सूबे के सभी 14 जिलों से रेड अलर्ट हटा लिया है। 9 अगस्त के बाद यह पहला मौका है, जब रेड अलर्ट हटाया गया है। बारिश में कमी और केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से राहत कार्य में तेजी आने से हालात सुधरे हैं। हालांकि भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक एर्नाकुलम, पथनमथिट्टा और अलप्पुझा जिले के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।  केरल में इस आपदा से निपटने के लिए भारतीय नौसेना, वायु सेना, सेना, एनडीआरएफ और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के हजारों कर्मचारी बचाव और राहत कार्यों में शामिल हैं। अब तक, बाढ़ में मृतकों की संख्या 370 बताई जा रही है। खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय द्वारा 23 हजार से अधिक लोगों को चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है और लगभग 3 लाख खाद्य पैकेट उपलब्ध कराए गए हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like