उत्तराखंड: खाई में गिरा वाहन, एक की मौत, 2 बच्चों समेत 5 घायल

Please Share

देहरादून: आज बुधवार दोपहर 2:40 बजे थाना त्यूणी पर सूचना मिली कि मेहन्द्रथ के पास एक वाहन आल्टो  दुर्घटना ग्रस्त होकर सडक से नीचे गहरी खाई में गिर गया है जिसमे कि चार व्यक्ति और 2 बच्चे सवार थे। उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष सन्दीप पंवार मय फ़ोर्स के आवश्यक राहत एवं बचाव उपकरणो के घटना स्थल हेतु तत्काल रवाना हुए और 108 एम्बुलैंस व फायर ब्रिगेड को मौके पर पहूंचने हेतु सूचित किया गया। तत्काल घटना स्थल पहुंच कर पुलिस और फायर ब्रिगेड व स्थानीय लोगों द्वारा संयुक्त रैस्क्यू अभियान चलाया गया। रैस्क्यू के दौरान गहरी खाई से 06 लोगों को घायल अवस्था मे गहरी खाई से संयुक्त रैस्क्यू कर खाई से बाहर निकाल कर प्राइवेट वाहन की मदद से नजदीकी अस्पताल CHC त्यूणी भिजवाया गया।

घटना के सम्बन्ध मे जानकारी प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ कि सुबह चार व्यक्ति बोलेरो आल्टो से नेरवा वाया त्यूणी कोटी रोड से हनोल के लिये चले थे। हॉस्पिटल में डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद 05 घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया और एक महिला को मृत घोषित किया।

शव का पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी त्यूणी मे रखवाया गया। घटना स्थल से दौराने रैस्क्यू सभी घायलों की सूचना उनके परिजनो को दी गयी। मृतिका के परिजनो के आने पर शव का पोस्टमार्टम कराकर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। घटना किस प्रकार घटित हुई है इस सम्बन्ध मे जांच की जा रही है। चालक के विषय में भी अभी तक कोई जानकारी नही है।

घायल में आशा देवी पत्नी कुलदीप सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी ईस्नोरा तहसील राजगढ़ जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश, सरवन सिंह पुत्र स्याम सिंह उम्र 64 वर्ष निवासी टिकरी तहसील नेरवा जिला शिमला ही0प्र0, मिसरु पुत्र मोजी निवासी प्यून त्यूणी शामिल हैं। साथ ही मामूली घायलों में शिवांग पुत्र देवेंद्र ठाकुर उम्र 5 वर्ष  निवासी थरोच टिकर हाल निवासी नेरवा हि0प0, शबह ठाकुर उपरोक्त शामिल है। वहीँ मृतक में संतोष ठाकुर पत्नी देवेंद्र ठाकुर निवासी थातोच टिकर हाल निवासी नेरवा हि0प्र0 शामिल है।

रैस्क्यू टीम में थानाध्यक्ष सन्दीप पंवार, आरक्षी लोकेन्द्र, आरक्षी संडीप, आरक्षी जयेन्द्र, होम गार्ड संसार सिंह, फायर सर्विस ग्रीश चंद्र थाना त्यूणी से शामिल रहे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like