खट्टर दूसरी बार होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री, दिवाली के दिन ले सकते हैं शपथ

Please Share

हरियाणा: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को आम सहमति से भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए। केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने यह घोषणा की। वह  भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के साथ यहां पार्टी विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल हुए। खट्टर के नाम का प्रस्ताव विधायक अनिल विज और कुंवर पाल ने रखा और अन्य भाजपा विधायकों ने उनका समर्थन किया। वहीँ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि, मुख्यमंत्री भाजपा का होगा और उपमुख्यमंत्री का पद क्षेत्रीय पार्टी को दिया जाएगा।

ज्ञात हो कि, इस विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला, हालांकि भाजपा 40 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। भाजपा बहुमत के आंकड़े से छह सीट पीछे रह गई। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के साथ गठबंधन होने के बाद भाजपा हरियाणा में नई सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। जजपा ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीट हासिल की है। कांग्रेस को 31 सीटों पर जीत मिली है जबकि, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और हरियाणा लोकहित पार्टी (एचएलपी) को एक-एक सीट मिली हैं। सात सीटों पर निर्दलियों ने जीत दर्ज की।

गौरतलब है कि, हरियाणा में सोमवार को 68 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया जबकि 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में 76.54 प्रतिशत मतदान हुआ था। वर्ष 2014 में भाजपा ने 47 सीटों पर जीत दर्ज की थी और कांग्रेस को 15 सीटें मिली थी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like