किरायेदार पति-पत्नी के झगड़े में मकान मालकिन का घर जला

Please Share

पुणे : देश-दुनिया में कई तरह की अजीब घटनाएं होती रहती हैं । ऐसी ही एक घटना महाराष्ट्र के पुणे में सामने आया है। किरायेदार पति-पत्नी के झगडे में मकान मालिक का घर जल गया। पत्नी के साथ हुए झगड़े में एक शिक्षक पति ने घर में आग लगा दी। यह घटना रविवार की शाम को राहुरी शहर में घटी। पति-पत्नी किराए के मकान में रहते थे। घर जलाने की बात पता चलते ही घर मालिक ने पुलिस स्टेशन में इस बात की जानकारी दी। घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई थी।

जानकारी के अनुसार राहुरी शहर के मध्यवर्ती इलाके में एक बिल्डिंग में फ्लैट में किराए से एक शिक्षक रहता था। रविवार की शाम को शिक्षक पति का पत्नी के साथ झगड़ा हुआ है। इस झगड़े से परेशान होकर शिक्षक पति ने घर में केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। कुछ ही क्षणों में आग ने रौद्र रूप ले लिया। आग को फैलता देखकर पति-पत्नी घर से बाहर भाग गए।

फ्लैट में आग लगता हुआ देख बिल्डिंग के निवासी व इलाके के नागरिकों ने बिल्डिंग के बाहर काफी भीड़ की थी। नागरिकों ने अग्निशमन विभाग को आग लगने की जानकारी दी। उसके बाद कुछ ही मिनटों में महानगरपालिका के अग्निशमन विभाग की टीम घटनास्थल पर दाखिल हुई। कुछ ही देर में आग को बुझा दिया गया। इस दौरान घटना की जानकारी मिलते ही घर मालिक शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुंचे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like