देहरादून: थाना रायपुर के अंतर्गत अधोईवाला निवासी वादी ने सूचना दी कि, उसकी छोटी बहन के साथ उसके किरायेदार इरफान पुत्र शौकत निवासी नजीबाबाद बिजनौर के द्वारा, जब वह रात को बाथरूम के लिये कमरे से बाहर निकली, जबरदस्ती अपने कमरे मे ले जाकर जान से मारने की धमकी देकर बलात्कार किया। यह घटना ईद उल जुहा के दिन की है। उस दिन किरायेदार की पत्नी और बच्चे गाँव गये हुए थे। पिडि़ता ने डर कर इस संबंध में अपने घर पर किसी को नहीं बताया। आज जब पिड़िता की तबीयत खराब हुई और उसके गर्भवती होने का पता चला तो परिजनों द्धारा थाने पर आकर सूचना दी, सूचना पर थाना रायपुर पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही हैं।
admin
Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

