पिथौरागढ़ उपचुनाव: किशोर उपाध्याय ने हरीश रावत को टिकट देने की उठाई मांग, बोले- करेंगे जीत दर्ज

Please Share

देहरादून: पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव की घोषणा होने के साथ ही प्रदेश में दोनों मुख्य दल भाजपा और कांग्रेस तैयारियों में जुट गए हैं। हालाँकि दोनों ही पार्टियों ने अभी अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। फिलहाल दोनों ओर से प्रत्याशियों को लेकर तरह-तरह की अटकलों लगाई जा रही हैं।

वहीँ पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने पिथौरागढ़ उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को टिकट देने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि, मुझे पूरा विश्वास है कि हरीश रावत पिथौरागढ़ से जीत दर्ज करेंगे। साथ ही कहा कि, हरीश रावत अगर पिथौरागढ़ से चुनाव लड़ते हैं तो मैं उनके लिए प्रचार करूँगा। इस वक्त कांग्रेस को मजबूत करने की काफी जरूरत है और यह कदम महत्वपूर्ण हो सकता है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like