किशोरी के साथ मौसेरे भाई समेत चार लोगों ने किया गैंगरेप

Please Share

महाराष्ट्र: नागपुर के हिंगना थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शौच से घर लौट रही 13 वर्षीय किशोरी के साथ गैंग रेप किया गया। किशोरी के साथ गांव के ही रहने वाले 2 नाबालिग समेत 4 आरोपियों ने गैंगरेप किया।

वहीँ पुलिस ने इस प्रकरण में नाबालिग समेत 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है। दो आरोपी मौके से फरार चल रहे है, आरोपियों की तलाश जारी है, बीते रविवार रात 11.30 बजे के दौरान किशोरी अपने घर के नजदीक शौच के लिए गई थी। वापस लौटते समय बस्ती में रहने वाले अमित जयप्रकाश ठाकुर (18), बलवंत गौंड (24) और 2 नाबालिगों ने उसे रोका। 1 नाबालिग पीड़िता का मौसेरा भाई था।

आरोपियों ने उसे घर छोड़ने के बहाने अपनी बाइक पर बैठने को कहा। घर ले जाने की बजाय आरोपी पीड़ित किशोरी को गांव की ही श्मशान भूमि में ले गए। वहां सभी आरोपियों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। करीब 2 घंटे तक उसे हवस का शिकार बनाया। किसी को कुछ बताने पर मारने की धमकी दी। डर के मारे किशोरी ने अपनी आपबीती किसी को नहीं बताई। घटना के बाद किशोरी अपने घर नहीं गई और अपने रिश्तेदार के यहां जाकर सो गई। किशोरी के घर से गायब होने के कारण परिजन परेशान हो गए।

सोमवार सुबह वह अपने घर पहुंची, परिजनों ने पूछताछ की तो रिश्तेदार के यहां होने की जानकारी दी। पूछताछ करने पर उसने अपने साथ गैंग रेप होने की जानकारी दी। सामूहिक दुष्कर्म की खबर से पूरे गांव में खलबली मच गई। परिजन किशोरी को हिंगना थाने ले गए, पुलिस ने उसका बयान दर्ज कर चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण, मारपीट, पोक्सो एक्ट और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने अमित और नाबालिग को हिरासत में ले लिया है अन्य 2 की तलाश जारी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like