जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में ग्रेनेड हमला, पुलवामा में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

Please Share

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा जिले के चकोरा गांव में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। यह मुठभेड़ तब शुरू हुई जब जम्मू कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सेना के 55 राष्ट्रीय राइफल्स ने सीआरपीएफ के साथ गांवों की घेराबंदी की। सुरक्षाबलों की तरफ से तलाशी अभियान जारी था, तभी एक घर में छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोली चलाई।

इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने लश्कर के जिला कमांडर इरफान अहमद शेख को ढेर कर दिया है। वह चकोरा का रहने वाला है और पिछले दो साल से सक्रिय था। फिलहाल, सर्च ऑपरेशन जारी है।

दूसरी तरफ, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के लारू इलाके में सीआरपीएफ कैंप पर बुधवार को संदिग्ध आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंक दिया। इस हमले में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है।

जानकरी के मुताबिक, कुछ आतंकवादियों ने लारू क्षेत्र में 18 बटालियन के सीआरपीएफ शिविर पर ग्रेनेड फेंका, जिससे सीआरपीएफ के एक जवान को चोटें आईं। घायल सीआरपीएफ कर्मियों को आगे के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like