कुमाऊं और गढ़वाल मंडल विकास निगम एकीकरण के विरोध में किया जायेगा आंदोलन:गुरूरानी

Please Share

पिथौरागढ़: कुमाऊँ-गढ़वाल मण्डल विकास निगम महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरूरानी ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि, सरकार कुमाऊं और गढ़वाल मंडल विकास निगम का एकीकरण करने जा रही है। जिसका वो विरोध करते हैं, साथ ही उन्होंने कहा कि, दोनों निगमों में कार्यरत कर्मचारियों से किये वादे से सरकार पीछे हट रही है। इसके लिये कर्मचारी महासंघ आंदोलन करेगा। जिस कारण चारधाम यात्रा और कैलास मानसरोवर यात्रा सहित पर्यटन सीजन प्रभावित होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इसके अलावा महासंघ ने पहले दोनों निगमों में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की है।

अध्यक्ष दिनेश गुरूरानी ने कहा कि, सरकार से पूर्व में हुई वार्ता में तय हुआ था कि, पर्यटन परिषद बनाकर दोनों निगमों का विलय किया जाएगा। इस पर कर्मचारी संगठन भी सहमत थे, लेकिन अब परिषद की जगह दोनों निगमों का सीधे विलय करने की कोशिश की जा रही है। दोनों निगमों के कर्मचारी तमाम समस्याएं झेल रहे हैं। आज तक संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण नहीं हुआ है। कर्मचारियों की वेतन बढ़ोत्तरी का मामला लंबे समय से लटका हुआ है। दोनों निगमों के कर्मचारी लंबे समय से इन समस्याओं के समाधान की मांग उठा रहे हैं, लेकिन आज तक इनका समाधान नहीं हुआ है और निगम के विश्राम गृह निजी हाथों में सौंपे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, पहले कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जाए, फिर परिषद के अधीन निगमों के एकीकरण की कार्रवाई की जाए। ऐसा नहीं होने की स्थिति में उन्होंने दोनों मंडलों में आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like