कुशीनगर में क्रैश हुआ वायुसेना का लड़ाकू विमान, पायलट ने पैरासूट से कूदकर बचाई जान

Please Share

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में सोमवार को इंडियन एयरफोर्स का जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश हो गया। जमीन पर गिरने के बाद विमान में आग लग गई। इस दौरान पायलट  ने पैरासूट से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से करीब 322 किलोमीटर दूर हुई है।

जानकारी के मुताबिक, एयरक्राफ्ट ने रुटीन मिशन के लिए गोरखपुर एयर फोर्स स्टेशन से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के 10 मिनट बाद ही विमान का संपर्क एयरबेस से संपर्क टूट गया था। सुपर सोनिक विमान जगुआर उड़ान भरने के तुरंत बात क्रैश हो गया। हालांकि यह घटना कैसे हुई, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। दुर्घटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इनक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like