लड़खड़ा रहा था दूल्हा, दुल्हन ने नहीं पहनाई जयमाला, बरात लौटाई

Please Share

यूपी : यूपी के रायबरेली में एक शादी में उस वक्त हड़कंप और हंगामा मच गया, जब जयमाल से ठीक पहले दुल्हन ने शादी से इनकार दिया। दरअसल, द्वार पूजन के बाद जब बारात कार्यक्रम स्थल पर पहुंची तो उन्होंने व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। इसी बात को लेकर लड़के और लड़की के पिता के बीच कहासुनी हो गई। दुल्हन को अपने पिता की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं हुई और उसने ये कहते हुए शादी से इनकार कर दिया कि दूल्हा नशे में धुत है।

वन इण्डिया की खबर के अनुसार मामला रायबरेली के विकासखंड दीन शाह गौरा के बिननवा का है, जहां पर गांव निवासी विजय कुमार श्रीवास्तव के लड़की की शादी थी। ग्रामीणों का कहना है कि जब जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था, तभी लड़के के पिता की रजाई-गद्दा की व्यवस्था को लेकर लड़की के पिता विजय कुमार से कहासुनी हो गई। इतने में ही दूल्हा भी स्टेज से बाहर आ गया।

दूल्हा और उसके पिता शराब के नशे में धुत थे। दोनों ने लड़की के चाचा की गर्दन पकड़ ली, जिससे मामला हाथापाई तक पहुंच गया। लोगों ने किसी तरीके से बीच-बचाव कर के मामले को शांत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने रात में मामले को रफा-दफा कर दिया, लेकिन दुल्हन खुशबू ने शराबी दूल्हे से शादी करने के लिए मना कर दिया। सुबह मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष ने दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता कराते हुए लड़के पक्ष से लड़की के पिता के द्वारा खर्च किए गए 34 हजार रुपये वापस दिलवाकर मामले को शांत करा दिया। बारात बिना दुल्हन के ही बैरंग वापस चली गई।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like