लड़की का फर्जी फेसबुक अकाउंट बना की अश्लील टिप्पणी, आरोपी गिरफ्तार

Please Share

पिथौरागढ़: जनपद में बीते दिनों किसी व्यक्ति द्वारा एक लड़की का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उसमें लड़की की फोटो टैग कर अश्लील टिप्पणी की गई थी। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने मामले को लेकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

लड़की के परिजनों का कहना है कि व्यक्ति द्वारा की गई इस हरकत से लड़की और परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा खराब हो रही है। वहीं पुलिस द्वारा मामले को पंजीकृत कर इस प्रकरण में एक पुलिस टीम का गठन किया गया था,जिसमें टीम ने मामले के आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। वहीं शुक्रवार को पुलिस ने मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। आरोपी की पहचान इबरत हुसैन उर्फ अयान जिगरा निवासी छोटी बैंगना, बिहार के रूप में हुई है जो हाल में अकबरपुर यूपी में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 509 और 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like