लड़कियों से गैंगरेप की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Please Share

खटीमा: सितारगंज में तीन दिन पहले दो नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप के मामले में सितारगंज पुलिस ने खुलासा किया है। जिसमे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, बीते शनिवार को सितारगंज के पंडरी गांव में दो नाबालिग किशोरियां अपने प्रेमियों के साथ घूमने गई थी। तभी अचानक आसपास के गांव के ही चार युवकों ने उन्हें देख लिया। जिसके बाद स्थानीय युवकों ने लड़कियों से मारपीट कर उनके साथ गैंग रेप को अंजाम दिया था।

वहीं लड़कियों के साथ आए दोनों लड़के, लड़कियों को छोड़ मौके से फरार हो गए। उसके बाद नजदीकी गांव के ही चार युवकों ने दोनों नाबालिकों के साथ गैंगरेप किया। घटना के बाद गैंग रेप पीड़ित लड़की ने घटना के बारे में परिजनों को बताया, जिसके बाद लड़की के परिजनों ने सितारगंज पुलिस को घटना की जानकारी दी। वहीं पुलिस ने मामले की गम्भीरता से जांच करते हुए तीन दिन बाद घटना का खुलासा किया है।

मामले में सीओ हिमांशु शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि, गैंग रेप करने वाले कुल चार आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इन चारों पर गैंग रेप मामले में 376 सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। वहीँ मामले के दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like