पाकिस्तान के लाहौर ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या 9 हुई, पाकिस्तानी तालिबान ने ली जिम्मेदारी

Please Share

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के लाहौर में बुधवार सुबह सूफी दरगाह दाता दरबार के नजदीक धमाका हुआ। इसमें 5 पुलिसकर्मियों समेत 9 लोगों की मौत हुई। करीब 26 लोग घायल हुए हैं। इनमें आठ की हालत गंभीर है। जानकारी के मुताबिक, धमाका दरगाह की सुरक्षा में लगी पुलिस जीप को निशाना बनाकर किया गया। पाकिस्तान स्थित तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली है। पुलिस फिलहाल इसे आत्मघाती हमला मानकर जांच में जुटी है। धमाके के वक्त दरगाह के अंदर और बाहर काफी लोग मौजूद थे। वहीँ माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है क्योंकि घायलों में ज्यादातर की हालत गंभीर है।

उल्लेखनीय है 2010 में इसी दाता दरबार दरगाह में दो आत्मघाती हमलावरों ने खुद को उड़ा लिया था। तब हमले में करीब 40 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद से ही दरगाह की सुरक्षा के लिए वहां पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। 2016 में खुजदार शहर की दरगाह को भी आतंकियों ने निशाना बनाया था। इसमें 50 की मौत हुई थी और 102 घायल हुए थे।

वहीँ पिछले महीने बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा में शिया हजरा समुदाय को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में 21 लोगों की मौत हो गई थी। धमाके के वक्त बाजार में भारी भीड़ थी। ब्लास्ट में करीब 50 लोग घायल हुए थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like