देहरादून: करीब 85 लाख की धोखाधड़ी करने वाली महिला गिरफ्तार

Please Share

देहरादून: थाना राजपुर के अंतर्गत प्रियंका नौटियाल पत्नी इंद्र मणि नौटियाल निवासी बसंत विहार, दिल्ली रोड, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश द्वारा अभियुक्त गण आशा रंधावा पत्नी स्वर्गीय बलजीत सिंह रंधावा निवासी ढाक पट्टी देहरादून तथा अरविंद कुमार पुत्र घनश्याम निवासी जाखन राजपुर रोड देहरादून के विरुद्ध तहरीर दी गई थी कि, उपरोक्त अभियुक्तगणों द्वारा षड्यंत्र के तहत संपत्ति विक्रय करने के एवज में धोखाधड़ी कर वादिनी से 84 लाख 50 हजार हड़प लिए हैं। यह राशि वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

तहरीर के आधार पर 14 नवम्बर को एसआईटी जांच के उपरांत थाना राजपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 135/ 2018 धारा 420 /506/ 467/ 468 /471/120 बी आईपीसी पंजीकृत कराया गया था।
मुकदमा उपरोक्त में साक्ष्य संकलन एवं सुरागरसी पतारसी करते हुए रविवार को वांछित अभियुक्ता -आशा रंधावा पत्नी स्वर्गीय बलजीत सिंह निवासी 4/2 ढाक पट्टी राजपुर देहरादून को गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय में पेश करने के उपरांत माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्तता को जिला कारागार भेजा गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like