लखवाड जलविधुत परियोजना होगी जल्द पूरी -मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से बजट जारी करने का किया अनुरोध

Please Share

लखवाड जलविधुत परियोजना होगी जल्द पूरी -मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से बजट जारी करने का किया अनुरोध 1 Hindi News Bharat »

देहरादून
विक्रम श्रीवास्तव

मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्रीय जल संसाधन मंत्री  उमाभारती से लखवाड़ व्यासी के संबंध में  आज  फोन पर वार्ता की। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री के अनुरोध पर कहा कि जल्द से जल्द बजट जारी कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि 300 मेगावाट की लखवाड बहुउद्देशीय परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा नेशनल प्रोजेक्ट घोषित किया गया है। देहरादून जिले में यमुना नदी पर बन रहे लखवाड़ प्रोजेक्ट से 300 मेगावाट बिजली सृजित करने के साथ ही पेयजल व सिंचाई के लिए पानी भी उपलब्ध होगा। इसकी कुल लागत 3966 करोड़ 51 लाख रूपए है। इसमें पावर कम्पोनेंट की लागत 1388 करोड़ 28 लाख रूपए है जबकि पेयजल व सिंचाई कम्पोनेंट की लागत 2578 करोड 23 लाख रूपए है। वाटर कम्पेानेंट की लागत का 90 प्रतिशत केंद्र सरकार द्वारा ग्रान्ट के रूप में उपलब्ध करवाया जाएगा। ़देहरादून जिले में यमुना नदी पर ही प्रस्तावित 120 मेगावाट की व्यासी जल विद्युत परियोजना की कुल लागत 936 करोड़ 23 लाख रूपए है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply