लालू वाले रिम्स अस्पताल की गैलरी में चल रहा उमेश कुमार का इलाज

Please Share

देहरादून: समाचार प्लस चैनल के मालिक इन दिनों रांची के उसी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। जहां लालू प्रसाद यादव अपनी सजा काट रहे हैं। उमेश कुमार भी अस्पताल में कैदी के रूप में ही भर्ती हैं। उनको कोर्ट से जमानत तो मिल चुकी है, लेकिन उत्तराखंड पुलिस के बी वारंट के चलते उन्होंने जमानत नहीं ली थी। उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था, जिसके चलते कोर्ट ने उमेश कुमार को अस्पताल में भर्ती कराने को कहा था।

उमेश कुमार रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। लेकिन, हालत यह है कि उनको कमरा तक नहीं दिया गया है। उनका इलाज अस्पताल की गैलरी में चल रहा है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत में अब सुधार हो रहा है। आज या कल तक उनको रिहा कर दिया जाएगा, जिसके बाद वो वापस देहरादून या गाजियाबाद अपने घर लौट सकते हैं।

लालू वाले रिम्स अस्पताल की गैलरी में चल रहा उमेश कुमार का इलाज 2 Hindi News Bharat »

You May Also Like