लालू यादव ने सीबीआई कोर्ट में किया सरेंडर, जाएंगे जेल

Please Share

रांची: चारा घोटाले से जुड़े मामले में  सजा काट रहे राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को रांची की सीबीआई कोर्ट में सरेंडर किया। जानकारी के मुताबिक कोर्ट से लालू प्रसाद यादव को सीधे जेल भेजा जाएगा और उसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल भेजा जाएगा। उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया गया है। सुरक्षा को लेकर कोर्ट ने निर्देश दिया है। सरेंडर करने से ठीक पहले उन्होंने कहा कि हम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं। उन्होंने अस्पताल में रहने की मांग संबंधी खबर पर कहा कि हमने ऐसी मांग नहीं की है। सरकार चाहे हमें जहां रखे। दरअसल, लालू यादव पिछले कुछ दिनों से बीमार हैं। रांची हाईकोर्ट के सरेंडर करने के आदेश से पहले वे मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती थे। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद 25 अगस्त को लालू यादव पटना पहुंचे थे। लालू यादव कल पटना से रांची पहुंचे थे। झारखंड हाई कोर्ट ने लालू यादव की अंतरिम जमानत को बढ़ाने से इनकार कर दिया था और उन्हें 30 अगस्त तक सरेंडर करने को कहा था।

बता दें कि चारा घोटाले से जुड़े मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव मेडिकल ग्राउंड पर पेरोल पर बाहर हैं। इससे पहले झारखंड हाइकोर्ट ने जमानत बढ़ाने से इनकार कर दिया था। लालू पिछले कुछ दिनों से बीमार हैं। पहले दिल्ली में उनका इलाज चला और उसके बाद मुंबई में दिल का इलाज कराकर वो पटना लौटे थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like