टिहरी: लापता नाबालिक बच्चों में से एक और बच्चे की लाश नदी में मिली

Please Share

टिहरी: जिले के घनसाली में तीन दिन पहले भिलंगना नदी किनारे खेलने के दौरान लापता हुए तीन बच्चों में एक बच्चे का शव बुधवार को बरामद कर लिया गया। बता दें कि एक बच्चे का शव मंगलवार को बरामद कर लिया गया था। एक बच्चा अभी भी लापता है।

मंगलवार को अभिषेक ममगई पुत्र भगवती प्रसाद का शव नदी से बरामद किया गया था। बुधबार को दूसरे बच्चे आयुष पुत्र राकेश सिंह का शव 150 मीटर दूर नदी से निकाल लिया गया है। वहीँ तीसरे बच्चे की तलाश जारी है। एसडीआरएफ की टीम भिलंगना नदी में सर्च आपरेशन चला रही है।

गौरतलब है कि, नगर पंचायत क्षेत्र घनसाली के वार्ड नंबर छह डिप्टियाणा गिरगांव के तीन बच्चे आयुष (8) पुत्र राकेश सिंह अपने दोस्त धीरज (8) पुत्र प्रताप सिंह व अभिषेक (12) पुत्र भगवती प्रसाद रविवार को शाम पांच बजे घर से गांव के नीचे भिलंगना नदी किनारे खेलने गए थे।

जानकारी के मुताबिक, बच्चे नदी किनारे रेत निकालने के लिए रखे गए वाहन के टायर ट्यूब के ऊपर बैठकर नदी में तैरने उतर गए। रात तक जब बच्चे नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। थक हारकर परिजनों ने थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like