गुजरात व हिमाचल चुनाव में उत्तराखंड के नेताओं ने संभाला मोर्चा!

Please Share
गुजरात व हिमाचल चुनाव में उत्तराखंड के नेताओं ने संभाला मोर्चा! 2 Hindi News Bharat »

देहरादून। हिमाचल प्रदेश व गुजरात विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड से प्रमुख राजनीतिक कांग्रेस व भाजपा नेता वहां के प्रत्याशियों के लिए जमकर चुनाव प्रचार में जुटे हैं। भाजपा ने जहां गुजरात और हिमाचल प्रदेश में अपने वरिष्ठ नेताओं को स्टार प्रचारक के रूप में भेजा है तो वहीं कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में दोबारा सत्ता हासिल करने के लिए अपने स्टार प्रचारकों को दमखम के साथ मैदान में उतारा है।

उत्तराखंड से गुजरात चुनाव में कांग्रेस से कोई नेता नहीं गया लेकिन हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस से तमाम कद्दावर नेताओं ने डेरा डाला है।

गुजरात व हिमाचल चुनाव में उत्तराखंड के नेताओं ने संभाला मोर्चा! 3 Hindi News Bharat »
हिमाचल प्रदेश में उत्तराखंड भाजपा से उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, वित मंत्री प्रकाश, गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत समेत विभिन्न जनपद की विधानसभा के विधायक चुनाव प्रचार में झुके हैं। गुजरात में भी भाजपा की ओर से हरिद्वार सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के नेतृत्व में चुनाव का मोर्चा संभाल रहे हैं।

वहीं, कांग्रेस की ओर से उत्तराखंड से हिमाचल प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अधक्ष प्रीतम सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, नवप्रभात, राजकुमार आदि नेता मोर्चा संभाल रहे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply