लोगों की शिकायतों को लेकर कितनी गंभीर है सरकार, देखिये ये कारनामा…

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड सरकार की कार्यप्रणाली का एक अजीबोगरीब नमूना सामने आया है। मामला समाधान पोर्टल से सम्बंधित है। जहाँ शिकायत कुछ और की गई एवं उसका जबाव कुछ और ही मिला। जिससे साबित होता है कि, इस समाधान पोर्टल के जरीये अब महज खानापूर्ती ही की जा रही है।

यहाँ की गई शिकायत पर दिया गया जवाब एकदम बेमेल है, बल्कि सवाल और जवाब का कोई मेल ही नही है, सिवाय खानापूर्ति के। खुलेआम ऐसी लापरवाही से शासन की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े होते हैं।

दरअसल, शिकायतकर्ता नवीन जोशी ने समाधान पोर्टल पर शिकायत की, जिसके समाधान का नंबर PG0423872018 जेनरेट हुआ। लेकिन जब उनकी शिकायत के निवारण के लिए जवाब आया तो वे भी खुद हैरान रह गये कि, आखिर शिकायत क्या थी और उसका जवाब क्या मिला।

आप खुद ही देख लीजिये समाधान पोर्टल शिकायतों को लेकर कितना गंभीर है..लोगों की शिकायतों को लेकर कितनी गंभीर है सरकार, देखिये ये कारनामा... 2 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like