लोकसभा चुनाव के साथ हो सकते हैं 7 राज्यों के चुनाव

Please Share

नई दिल्ली: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के साथ कई अन्य राज्यों के भी चुनाव एक साथ हो सकते हैं। चुनाव आयोग 2019 के लोकसभा चुनाव के साथ आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव भी करा सकता है। आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल जून 2019 में समाप्त हो रहा है। सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग का कहना है कि चार राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल मई-जून 2019 में समाप्त हो रहा है, लिहाजा इन राज्यों में चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ कराए जा सकते हैं। इस बात की भी संभावना है कि जम्मू कश्मीर के चुनाव भी इन्ही राज्यों के साथ कराए जा सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि नवंबर माह में ही जम्मू कश्मीर की विधानसभा को भंग कर दिया गया था।

चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के चुनाव तय समय पर ही होंगे, लेकिन भाजपा शासित राज्य हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनाव थोड़ा पहले हो सकते हैं। वहीं जम्मू कश्मीर में भी छह महीने के भीतर चुनाव कराया जाना है। ऐसे में चुनाव आयोग आम चुनाव के साथ ही जम्मू कश्मीर के चुनाव कर सकती है, लेकिन सुरक्षा कारणों की वजह से यहां चुनाव थोड़ा पहले भी हो सकते हैं।

वहीं, चुनाव आयोग के एक अन्य अधिकारी का कहना है कि अगर चुनाव आयोग आम चुनाव के साथ हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव कराता है तो 2019 में किसी भी अन्य राज्य में चुनाव नहीं होगा। भाजपा इन दोनों ही राज्यों में सत्ता में है। ऐसे में अगर भाजपा शासित राज्य विधानसभा को समय से पहले भंग करने के लिए तैयार होते हैं तो इन राज्यों में चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ ही कराए जा सकते हैं। लिहाजा अगर इन तमाम राज्यों में एक साथ चुनाव होते हैं तो 2019 में फिर कहीं चुनाव कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर विधानसभा का कार्यकाल छह साल का होता है, जबकि देश के अन्य राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल पांच वर्ष का होता है। जम्मू कश्मीर विधानसभा का कार्यकाल 16 मार्च 2021 में पूरा होना था। ऐसे ही आंध्र प्रदेश का कार्यकाल 18 जून 2019 को पूरा हो रहा है, ओडिशा विधानसभा का कार्यकाल 11 जून 2019 को पूरा हो रहा है, जबकि अरुणाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 1 जून 2019 व सिक्किम विधानसभा का कार्यकाल 27 मई 2019 को पूरा हो रहा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like