लोकसभा चुनाव : नकवी बोले : राहुल के गुरु सैम नंबरी, राहुल गांधी 10 नंबरी

Please Share

रामपुर : विजय संकल्प सभा में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को रामपुर में कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि सैम पित्रोदा राहुल गांधी के गुरु हैं, गुरु नम्बरी तो चेला 10 नम्बरी। ये सब मिलकर सवाल उठा रहे हैं चोट पाकिस्तान और आतंकवादियों को लग रही है। चीख निकल रही है। उन्‍होंने कहा कि गली के मवालियों के गाली गैंग की तरह एक गाली गैंग तैयार हुआ है पीएम नरेंद्र मोदी के लिए। जिस दिन से देश की जनता ने मोदी जी को पीएम बनाया है, उस दिन से ये बेचैन आत्माएं शांति से नहीं बैठी हैं। हर दिन किसी न किसी तरह से मोदी जी को गालियां देना, कभी कहना ये गरीब परिवार के हैं, कभी नीच कहना। कांग्रेस के एक सज्जन ने मोदी को हाफिज सईद, ओसामा बोल दिया। ये गाली गैंग गाली बक रहा  है।

नकवी बोले कि सेना के लोग जो पाकिस्तान को कुचलते हैं, आप उनको गाली दे रहे हैं। उनकी राष्ट्रभक्ति पर सवाल उठा रहे हैं। ये देश क्या कभी इसे स्वीकार करेगा। इन अपमान करने वालों का हिसाब किताब होना चाहिए कि नहीं वहीं सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि गठबंधन के सिर्फ एक महीने बाद ही मायावती और अखिलेश साथ आए तो कहते हैं कि तुम्‍हारी 2 सीटों की औकात नहीं है। आप के साथ दिल्ली में गठबंधन करना चाहते है लेकिन आप गठबंधन नहीं कर रहा है। बंगाल में ममता इनके साथ नही लड़ना नहीं चाहती सीपीएम साथ लड़ना नही चाहते लेकिन बोलते हैं कि हमारा महागठबंधन है।

उन्होंने कहा कि एक बात याद रखनी चाहिए कि अगर आपका एक गलत वोट पड़ता है तो आपके घर तक आतंकी आता है और आपके माध्यम से सही वोट पड़ता है तो आतंकी को आप सीमा पर ही ध्‍वस्‍त कर देते हैं। ये सही वोट का मतलब होता है। आपको बता दे कि रामपुर में बीजेपी ने आज चुनावी आगाज कर दिया है। आचार संहिता लगने के बाद ये पार्टी का पहला बड़ा कार्यक्रम था। जिसको विजय संकल्प सभा का नाम दिया गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like