लोकसभा में अभिनंदन की मूंछों को ‘राष्ट्रीय मूंछें’ घोषित करने की मांग

Please Share

नई दिल्ली: लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सदन में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने एक अनोखी मांग रखी। बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में घुसकर उनके विमान को गिराने वाले वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को उन्होंने पुरस्कार देने की मांग की। इतना ही नहीं, कांग्रेस नेता ने कहा है कि अभिनंदन की मूंछों को ‘राष्ट्रीय मूंछें’ घोषित कर देनी चाहिए।

लोकसभा में कांग्रेस सदन के नेता अधीर रंजन चौधरी ने अपने भाषण के दौरान मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान जब वह विदेश नीति पर बोले तो उन्होंने एयरस्ट्राइक का भी जिक्र किया।

अधीर रंजन ने कहा कि, बालाकोट में जो वायुसेना ने एयरस्ट्राइक की, कांग्रेस पार्टी उसका समर्थन करती है। इसके साथ ही उन्होंने मांग रखी कि विंग कमांडर अभिनंदन को पुरस्कार से नवाजा जाना चाहिए और उनकी मूंछों को राष्ट्रीय मूंछें घोषित कर देनी चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि हम चाहते हैं हमारे नौजवान इससे प्रेरित हों। अधीर रंजन चौधरी की इस मांग पर लोकसभा में जमकर तालियां बजीं।

गौरतलब है कि 14 फरवरी को जब पाकिस्तानी आतंकवादियों ने पुलवामा में आतंकी हमला किया था, तो उसके बाद वायुसेना ने बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी। एयरस्ट्राइक के अगले ही दिन पाकिस्तान ने भी पलटवार किया था, जिसके जवाब में विंग कमांडर अभिनंदन उनके विमान का पीछा करते वक्त पाकिस्तानी सीमा में जा गिरे थे। अभिनंदन को पाकिस्तानी सेना ने पकड़ बना लिया था और वह करीब 2 दिन तक वहां पर ही रहे थे। हालांकि, भारतीय कूटनीति के दबाव में पाकिस्तान को उन्हें छोड़ना ही पड़ा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like