माँ-बाप ने फोन में ज्यादा बात करने से टोका तो बेटे ने लगाईं खुद को फांसी

Please Share

देहरादून: एक बेटे को माँ-बाप ने मोबाइल पर ज्यादा बात करने पर फटकार लगे तो इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक दो दिन पहले नाराज होकर घर से निकल गया था। तीसरे पहर यानि आज उसका शव जंगल में पेड़ पर लटका हुआ मिला है। पुलिस की अब तक की जांच में यही तथ्य सामने आए हैं।

जानकारी के अनुसार झोल चौकी गांव निवासी किसान मनोज कुमार का बेटा आकाश (24) 28 दिसंबर को परिजनों से विवाद के बाद घर से निकल गया था, तब से परिजन उसकी तलाश में थे। रविवार को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। सोमवार तीसरे पहर आकाश का शव गांव के जंगल मे पेड़ पर लटका हुआ मिला था।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। जिसके बाद पुलिस ने बताया कि आकाश हर समय मोबाइल पर लगा रहता था। दो दिन पहले परिजनों ने मोबाइल पर ज्यादा बात करने को लेकर उससे नाराजगी जताई थी। इसी बात से नाराज होकर आकाश घर से निकल गया था। माना जा रहा है कि इसी बात को लेकर आकाश ने अपनी जान दे दी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like